फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Collision between courier delivery truck and tractor trolley, truck driver injured

कोरियर डिलवरी ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच हुई टक्कर, ट्रक चालक घायल

Sun, 24 Apr 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Collision between courier delivery truck and tractor trolley, truck driver injured
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल पुल के ऊपर रविवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक कोरियर डिलीवरी ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया था। उसकी हालत गंभीर बनी है। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल ड्राइवर की पहचान हरदीप सिंह के रूप में हुई है। हादसे के दौरान ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दिल्ली से कोरियर लेकर ट्रक जालंधर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बस्ती जोधेवाल चौक पुल के ऊपर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ उसकी टक्कर हो गई। जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। एक बार तो दोनों तरफ से ट्रैफिक रुक गया था। इन लोगों ने किसी तरह से ट्रक चालक को बाहर निकाला तो वह गंभीर रूप से घायल था। इन लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना दरेसी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed