फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coarseness of Sri Guru Granth Sahib in Ludhiana

पंजाब : लुधियाना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2020 06:44 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 03 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Coarseness of Sri Guru Granth Sahib in Ludhiana
लुधियाना पुलिस। - फोटो : ANI

लुधियाना पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि टिब्बा रोड पर जवद्दी वालों की कोठी को जाने वाले चौराहे के पास खेतों में दो बाइक सवार कुछ फेंककर गए हैं। जांच में सामने आया कि खेतों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का कुछ हिस्सा बिखरा हैं। सूचना मिलते ही ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के प्रधान को साथ लिया और सम्मानजनक तरीके से उस हिस्से को संभाला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस युवक सेवा सिंह ने फोन पर पुलिस को सूचना दी थी, दरअसल उसी ने यह हरकत की थी। आरोपी एक पंजाबी अखबार में काम करता है और सबसे पहले खबर देने के चक्कर में उसने यह वारदात कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कंवरदीप कौर ने बताया कि आरोपी सेवा सिंह प्रेम विहार कालोनी में रहता है। बटाला के एक अखबार के लिए काम करता है। अखबार के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन करने के बाद सबसे पहले खबर देने के चक्कर में उसने खुद ही बेअदबी कर दी। फिर आरोपी ने सिंह सभा गुरुद्वारा के बदलेव सिंह को सूचना दी कि जवद्दी वालों की कोठी को जाने वाले चौराहे के पास खेतों में दो बाइक सवार कुछ फेंककर गए हैं। जब वहां जाकर देखा गया तो वह श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के सैची साहिब और गुटका साहिब का हिस्सा था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सेवा सिंह ने यह भी झूठ बोला कि पवित्र हिस्सा फेंकने वाले दो बाइक सवारों ने पीले रंग के पटके पहने हुए थे। पुलिस ने सेवा सिंह के घर से सैची साहिब और गुटका साहिब का पवित्र हिस्सा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed