फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CM Charanjit Channi Rally in Machhiwara to Ludhiana CM Charanjit Channi Rally in Machhiwara to Ludhiana

राजनीति: कोरोना के कारण पीएम की रैली में नहीं गए थे सीएम चन्नी, माछीवाड़ा में बिना मास्क लगा जनसभा करने पहुंचे

Thu, 06 Jan 2022 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 01:13 PM IST
सार

गुरुवार को सीएम चन्नी लुधियाना के माछीवाड़ा में जनसभा करने पहुंचे। कोरोना की दुहाई देने वाले सीएम चन्नी इस दौरान बिना मास्क के दिखे। 

विज्ञापन
CM Charanjit Channi Rally in Machhiwara to Ludhiana CM Charanjit Channi Rally in Machhiwara to Ludhiana
लुधियाना के माछीवाड़ा में रैली के दौरान मंच पर बिना मास्क बैठे सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली में सीएम चरणजीत चन्नी ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इसकी वजह बताई थी कि वे मुख्यमंत्री कार्यालय के दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण पीएम की रैली में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि गुरुवार को सीएम चन्नी लुधियाना के माछीवाड़ा में जनसभा करने पहुंचे। कोरोना की दुहाई देने वाले सीएम चन्नी इस दौरान बिना मास्क के दिखे।  

विज्ञापन

सीएम के साथ मंच पर थे 18 लोग, छह ने ही पहना था मास्क

सीएम की जनसभा में चार हजार लोगों को बुलाया गया था। हैरानीजनक बात है कि इन चार हजार लोगों में महज चंद लोगों ने मास्क पहना था और सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसा नियम तो दिखाई तक नहीं दिया। सीएम के साथ स्टेज पर ही कुल 18 लोग थे, जिनमें से महज छह लोगों ने ही मास्क लगा रखा था। उनके साथ मंत्री गुरकीरत कोटली ने भी मास्क नहीं पहना था। जब सीएम ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया तो उस समय उनके साथ सट कर 14 लोग खड़े थे। इसमें चार लोगों ने मास्क पहन रखा था। वहीं सीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यहां सभी लोग सट कर खड़े हैं, इन्हें तो कोरोना से भी डर नहीं लगता है क्योंकि यह मुझे प्यार करते है। जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम मीडिया से बात किए बिना निकल गए। 

विज्ञापन

कोटली का अजब बयान

जब इस मामले में मंत्री गुरकीरत कोटली से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि ओमिक्रॉन से बच्चों को ज्यादा खतरा है, इसलिए सरकार ने स्कूलों को बंद किया है। बड़े लोगों को इससे ज्यादा खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा था कि कोरोना के चलते वह पीएम का स्वागत के लिए नहीं जा रहे हैं, लेकिन गुरुवार को माछीवाड़ा साहिब की रैली में उनका झूठ बेनकाब हो गया है। खुद सीएम लोगों को कोरोना से बचने की बातें कर रहे है और अब लोगों की जान जोखिम में डाल रहे है। पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। पीएम पंजाब के लिए कई बड़ी योजनाएं लेकर आए थे, जिनकी पंजाब बीते लंबे समय से मांग कर रहा था। - अनिल सरीन, प्रवक्ता पंजाब भाजपा 

हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाना और पंजाब को बदनाम करना बंद करो: चन्नी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद उठे विवाद पर गुरुवार को पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने साफ कहा कि पंजाबी देश के लिए कुर्बानी देने में हमेशा आगे रहे हैं। सीएम ने कहा कि सच्चाई यह है कि रैली स्थल पर सिर्फ 700 लोग थे, इसलिए उन्हें वापस जाने को मजबूर होना पड़ा। बाद में पीएम की सुरक्षा का बहाना बनाकर पंजाब सरकार पर आरोप लगा दिया। बता दें कि गुरुवार को सीएम चन्नी माछीवाड़ा साहिब में सरकारी कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित किया। 

सीएम ने कहा कि सच्चाई यह है कि पीएम की निर्धारित रैली से पांच दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी ने सुरक्षा की समीक्षा कर ली थी। बाद में अचानक हवाई रास्ते की जगह सड़क मार्ग को पकड़ लिया गया, जो एसपीजी द्वारा क्लीयर किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर पीएम पर कोई खतरा है तो पंजाबी देशभक्त अपना खून बहाने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम करना बंद करें। पंजाब विरोधी ताकतों को बदलाखोरी की राजनीति से दूर रहने के लिए कहा। इस समय पंजाब के लोग भाजपा को पसंद नहीं कर रहे हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए चन्नी ने बताया कि प्रत्येक युवक के बैंक खाते में जल्द ही दो हजार रुपये दिए जाएंगे। 



पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमवार 10 रुपये और पांच रुपये की कटौती की जा चुकी है। बिजली दर में तीन रुपये कटौती, गोशाला के 19 करोड़ रुपये बिल माफ किए, 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर और 67 हजार आशा वर्कर के मासिक वेतन में बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस मौके पर मंत्री गुरकीरत कोटली, विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, विधायक लखबीर सिंह लखा, सीनियर कांग्रेस नेता सतविंदर कौर बिट्टी सहित कई दिग्गज नेता मौजदू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed