{"_id":"6a8999c95d2392b14304da60","slug":"cloth-merchant-held-with-100-grams-of-narcotic-powder-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117477-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 100 ग्राम नशीले पाउडर के साथ कपड़ा व्यापारी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: 100 ग्राम नशीले पाउडर के साथ कपड़ा व्यापारी काबू
Sat, 22 Aug 2026 06:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। माछीवाड़ा साहिब पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने समराला के एक कपड़ा व्यापारी को 100 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़ा है।
आरोपी मंदीप सिंह समराला के टोडरपुर गांव का निवासी है। वह चंडीगढ़ रोड पर रेडीमेड कपड़ों का शोरूम चलाता है। पुलिस उपाधीक्षक प्रितपाल सिंह संधू ने बताया कि गुप्त सूचना पर नाकाबंदी की गई। जांच में उसके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस नशीले पदार्थ के स्रोत और आपूर्ति के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंदीप कपड़ों की दुकान की आड़ में नशे का नेटवर्क चला रहा था। उसके कई प्रभावशाली लोगों से संबंध बताए जा रहे हैं।