{"_id":"c03a6f73dd95bb59a253b1961219c022","slug":"cii-fair-second-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक उत्पादों ने मोहा लुधियानवियों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक उत्पादों ने मोहा लुधियानवियों का मन
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की ओर से सरकारी महिला कॉलेज में आयोजित लुधियाना फेयर के दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। फेयर में करीब 180 उद्योगों ने अपने लेटेस्ट उत्पादों को शोकेस किया है।
लोग पारंपरिक फर्नीचर, फुलकारी, फुटवियर, ब्रास से बने उत्पाद और गिफ्ट उत्पादों को खासा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा खाने पीने के स्टॉल पर भी अच्छा जमावड़ा है। सीआईआई के पंजाब हेड सुमनप्रीत सिंह ने कहा कि फेयर दक्ष इंडिया के जरिए रूरल इंडिया को भी प्रमोट करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण भारत के उत्पादों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज फेयर में दोराहा के ओल्ड एज होम हेवनली पैलेस से आए बुजुर्गों ने भी आधुनिक स्टाइल, ट्रेंड की झलक देखी। इसके अलावा बच्चों और युवाओं ने साइकिलों, कारों के अलावा गिफ्ट उत्पादों के बारे में जानकारी लेकर खरीदारी की।