फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Child stolen from Ludhiana Railway Station found from Kapurthala

Ludhiana: लुधियाना स्टेशन से चोरी मासूम कपूरथला से बरामद, 19 घंटे चला ज्वाइंट ऑपरेशन, आरोपी दंपती भी काबू

Fri, 10 Nov 2023 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 01:10 PM IST
सार

जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त टीमें बनाकर स्टेशन परिसर तथा शहर के चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की मूवमेंट के बारे में पता लगाया। आरोपियों की तरफ से बार बार बयान बदलने की वजह से बच्चा चोरी करने के पीछे की सही वजह का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Child stolen from Ludhiana Railway Station found from Kapurthala
मासूम को उसके माता पिता को सौंपते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना रेलवे स्टेशन से बुधवार रात करीब ढाई बजे चोरी हुए तीन वर्षीय बच्चे आर्यन को जीआरपी और आरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर वारदात के करीब 19 घंटे के बाद कपूरथला से ढूंढ निकाला। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को बलि देने के लिए अगवा किया गया था, लेकिन पुलिस के समय रहते हरकत में आने से बच्चे की जान बच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्चा चुराने के आरोपी दंपती को भी काबू कर लिय है। आरोपियों की पहचान जतिंदर उर्फ परदेसी और उसकी पत्नी पूनम उर्फ पूजा के रूप में हुई है। उक्त आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और कपूरथला में मजदूरी करते हैं। वह बिहार जाने के लिए खरीदारी करने लुधियाना आए थे। लुधियाना स्टेशन पर बच्चे को बैंच के नीचे अकेला पड़ा देखा तो वह उसे उठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bathinda: छत पर चढ़ व्यक्ति ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर ली दो की जान, फिर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बसें बदल कर पहुंचे कपूरथला
इसके बाद स्टेशन के बाहर से ऑटो पकड़कर बस स्टैंड पहुंचे और फिर जालंधर बाइपास चौक पहुंचकर जालंधर की बस में बैठ गए। पुलिस को चकमा देने के लिए वह सीधा कपूरथला की बस में बैठने के बजाय पहले जालंधर पहुंचे और फिर दूसरी बस से कपूरथला तक आए।


सीसीटीवी की मदद से आए पकड़ में
जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त टीमें बनाकर स्टेशन परिसर तथा शहर के चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की मूवमेंट के बारे में पता लगाया और फिर कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए कपूरथला में दबिश देकर बच्चे को बरामद करने साथ आरोपियों को भी काबू कर लिया। 

बार बार बयान बदल रहे हैं आरोपी
जीआरपी के एसपी बलराम राणा ने बताया कि आरोपियों की तरफ से बार बार बयान बदलने की वजह से बच्चा चोरी करने के पीछे की सही वजह का पता नहीं चल पाया, लेकिन अदालत से आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed