फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man climbed on roof with rifle in Kotha Guru Ka village of Bathinda and started firing

Bathinda: जमीन विवाद में व्यक्ति ने चचेरे भाई पर की फायरिंग, बचाने आए दोस्त को भी मारा, फिर दी जान

Fri, 10 Nov 2023 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 03:37 PM IST
सार

अपने दोस्त गुरशांत को बचाने के लिए भोला सिंह को भी आरोपी ने गोलियां दाग दी, जिससे भोला सिंह की भी मौत हो गई। गांव के कुछ लोगों ने उसको रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनकी तरफ भी गोलियां चला दी थी। जिस के चलते दो लोग जख्मी हो गए है। जिनका उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
Man climbed on roof with rifle in Kotha Guru Ka village of Bathinda and started firing
बठिंडा में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा के गांव कोठा गुरु का शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोलियों की आवाज से गूंज उठा। गुरशरण सिंह नाम के व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने ही ताया के बेटे गुरशांत सिंह पर अपनी लाइसेंसी बारह बोर की बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब गुरशांत पड़ोसी के घर में रखे भोग के पाठ में माथा टेक कर लौट रहा था। आरोपी ने घर की छत पर खडे़ होकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जब गोली लगने से गुरशांत नीचे गिरा तो उसे उठाने आए भोला सिंह पर भी आरोपी ने गोली चलाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


बीस से अधिक गोलियां चलाई
घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए गांव वासियों की तरफ भी आरोपी ने फायर किए। गांव वालों के अनुसार आरोपी ने बीस से अधिक गोलियां चलाई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनकी तरफ भी गोलियां दाग दी थी। इसके बाद भारी पुलिस बल के डर से आरोपी छत से उतर कर नीचे कमरे में गया और खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव और बारह बोर बंदूक को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में बदला मौसम: जालंधर में तेज बरसात के साथ हुई सुबह, पराली के धुएं और बीमारियों से मिलेगी राहत

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि गांव कोठा गुरु का निवासी गुरशरन सिंह का अपने ही ताया एवं उसके बेटे गुरशांत के साथ जमीन को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज करवाए हुए थे। जो अदालत में विचाराधीन हैं। 

एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को गांव कोठा गुरु का में गुरशरन सिंह के पड़ोसी के घर पर एक धार्मिक समागम भोग के पाठ चल रहे थे। गुरशांत सिंह वहां पर माथा टेकने के बाद जब वापस अपने घर की तरफ जाने लगा तो अपने घर की छत पर खडे़ गुरशरन सिंह ने गुरशांत सिंह पर बारह बोर की बंदूक से गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गुरशांत को जब दो गोलियां लगी तो उसने मौके पर दम तोड़ दिया। 

एसएसपी ने बताया कि जब गुरशांत को उठाने के लिए उसका दोस्त भोला सिंह आगे आया तो आरोपी ने उस पर भी गोली दागकर उसकी भी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा चलाई गई गोलियां कुलदीप सिंह समेत दो अन्य लोगों को लगी जिनको पुलिस पार्टी द्वारा सिविल अस्पताल रामपुरा में दाखिल करवाया जहां से उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। 
एसएसपी ने बताया कि आरोपी को रोकने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की थी। जिस के बाद आरोपी अपने घर के नजदीक भारी पुलिस बल को देखते हुए छत से नीचे उतरकर अपने कमरे में चला गया। जहां पर उसने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरशरन सिंह के शव को कब्जे में लेने के बाद वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बारह बोर बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चली हुए कारतूस के खाली खोल भी घटनास्थल से बरामद किए है। 




 

605 गज जगह के लिए तबाह कर दिए परिवार
गांव वासियों से पता चला है कि गुरशरन सिंह एवं गुरशांत सिंह के परिवार के बीच 605 गज यानी एक कनाल जगह का झगड़ा पिछले लंबे समय से चल रहा था। गांव वासियों का कहना था कि 605 गज की जगह की खातिर आरोपी ने अपना एवं दोनों मृतकों के परिवार तबाह कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed