फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   child molestation In Ludhiana

Ludhiana News: बर्फ लेने गई बच्ची के हाथ-पैर बांध दुष्कर्म के बाद किया कुकर्म

Tue, 21 May 2024 04:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
child molestation In Ludhiana
दुकानदार ने दिया बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम, मामला दर्ज
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में दबिश देने में जुटी थाना मेहरबान पुलिस, मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मेहरबान के हरकृष्ण विहार इलाके में एक दुकान पर बर्फ लेने के लिए गई नौ साल की बच्ची के साथ दुकानदार द्वारा दुष्कर्म के बाद हाथ-पैर बांधकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात का पता उस समय चला जब बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए आरोपी की दुकान पर गई तो आरोपी बच्ची की मां को देखकर डर गया और वहां से फरार होने में कामयाब हो गया।
बच्ची ने घर आकर सारी जानकारी मां को बताई तो उसने इसकी जानकारी थाना मेहरबान की पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्ची की मां द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसने अपनी बच्ची को इलाके में ही स्थित आरोपी की दुकान पर बर्फ लेने के लिए भेजा था। काफी समय तक बच्ची घर नहीं आई तो वह उसे ढूंढने के लिए चली गई। आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म और कुकर्म भी किया। बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए दुकान पर जा पहुंची तो आरोपी वहां से धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई राधेश्याम ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed