फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Child dies due increasing height Ludhiana while hanging window

लुधियाना में कद बढ़ाने के चक्कर में बच्चे की मौत, खिड़की से चुनरी बांधकर लटकते समय गले में लगा फंदा

Wed, 10 Feb 2021 08:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Child dies due increasing height Ludhiana while hanging window
लुधियाना। कद बढ़ाने के चक्कर में शहर के एक बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कबीर नगर इलाके में आठवीं का छात्र कमरे की खिड़की पर बंधी चुनरी के साथ लटक रहा था कि उसका गला फंस गया और बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 13 वर्षीय चरण गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात करीब 8:30 बजे हुई। इसका पता चलते ही बच्चे के परिजन उसे एसपीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह ने पहुंचकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जांच कर रहे अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि बच्चा आठवीं कक्षा का छात्र है। उसे कद बढ़ाने का शौक था। वह बाहर से घर आकर कमरे में खिड़की के साथ बंधी चुनरी के साथ लटककर अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान बच्चे का गला चुनरी में फंस गया और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। जब बच्चे को ढूंढते हुए उसके माता-पिता कमरे में आए तो बच्चा चुनरी से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed