फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Child collides with a car in Ludhiana, death

लुधियाना में तेजरफ्तार कार ने बच्चे को मारी टक्कर, मौत

Wed, 10 Mar 2021 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Child collides with a car in Ludhiana, death
लुधियाना। ऋषि नगर स्थित आयकर विभाग की इमारत के पास बुधवार शाम उस समय भगदड़ मच गई। जब मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक बच्चे को कार घसीटते हुए ले गया। इससे उसकी बाजू कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर थाना पीएयू की पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान दस वर्षीय तनिष्क निवासी मंजीत नगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार तनिष्क और उसका दोस्त प्रिंस दोनों साइकिल से गेड़ी लगा रहे थे। दोनों बच्चे रामदेव मंदिर के पास पानी पीने के लिए रुके थे। जैसे वे जाने लगे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तनिष्क की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रिंस बाल बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक युवक नाबालिक था। वह तेज रफ्तार में कार चला रहा था और खुद का वीडियो बना रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed