फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chief security Issewal gang rape police protection victim expected gunman soon

इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य गवाह को मिली पुलिस सुरक्षा, पीड़िता के दोस्त को भी जल्द गनमैन मिलने की उम्मीद

Mon, 18 Jan 2021 07:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Chief security Issewal gang rape police protection victim expected gunman soon
हलवारा (लुधियाना)। इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य गवाह को सोमवार पुलिस सुरक्षा मिल गई है। थाना दाखा की तरफ से उसके एक गनमैन दिया गया है, जोकि मंगलवार सुबह से उसके साथ रहेगा। हालांकि पीड़िता के दोस्त ने भी सुरक्षा की मांग की थी, उसे भी जल्द गनमैन मिलने की उम्मीद है। पीड़िता का दोस्त लुधियाना शहर निवासी है, इसलिए संभव है कि उसे सिटी पुलिस की तरफ से सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी जगरूप सिंह उर्फ रूपी अदालत में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ चुका है। उसकी जमानत होने की खबर लगते ही पीड़िता के दोस्त और मुख्य गवाह जसप्रीत सिंह जस्सा ने एसएसपी ग्रामीण को आवेदन कर सुरक्षा देने की मांग की थी। यह आवेदन पांच जनवरी को दिया गया था। 15 जनवरी तक कोई सुरक्षा नहीं मिलने पर जसप्रीत सिंह जस्सा दोबारा लुधियाना ग्रामीण एसएसपी के मिलने गया था, लेकिन उस दिन उसकी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आखिरकार सोमवार को दोबारा एसएसपी के समक्ष पेश हुआ। उन्होंने तुरंत डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश जारी किए। देर शाम को जसप्रीत सिंह को एक गनमैन जारी कर दिया गया। सुरक्षा में तैनात गनमैन देर शाम के समय जस्से के पास आ रहा था, लेकिन जसप्रीत सिंह ने उसे मंगलवार की सुबह से आने के लिए कह दिया है। फिलहाल पीड़िता के दोस्त को गनमैन जारी करने संबंधी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed