फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chief Minister played emotional card in his home constituency Sunam

Ludhiana News: मुख्यमंत्री ने अपने गृह क्षेत्र सुनाम में इमोशनल कार्ड खेला

Sat, 09 Mar 2024 11:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 09 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister played emotional card in his home constituency Sunam
लूट के पैसे से खड़ी इमारतों पर जल्द चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

कामेडी का तड़का लगाया, विरोधियों पर निशाना साधा
पहले के सत्ताधारी परिवार पालते थे, मैं पंजाब पाल रहा हूं : सीएम मान
सुशील कुमार - संवाद
सुनाम ऊधम सिंह वाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गृह क्षेत्र सुनाम में इमोशनल कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि पहले के सियासतदानों ने परिवार पाले हैं जबकि वे पंजाब पाल रहे हैं। साथ ही कामेडी का तड़का लगाया और लूट के पैसे से बनी इमारतों पर जल्द ही बुलडोजर व जेसीबी चलाने का दावा किया।
शनिवार को सुनाम के चीमां में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लूट के पैसे से बनी इमारतों, फार्म हाउस होटलों की नींव खोदकर एक-एक पैसा वसूला जाएगा और पंजाब के विकास पर लगाया जाएगा। आने वाले समय में लूट मचाने वालों पर ऐसा हाथ डाला जाएगा कि किसी ने ऐसा सोचा नहीं होगा। ऐसा वही कर सकता है जो खुद ईमानदार हो।
विज्ञापन

बड़े-बड़े घपलों की फाइलें उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद अकेले ही केंद्र व विरोधी दलों से लड़ रहे हैं। उन्हें अन्य के साथ की जरूरत है। पंजाब के लोग उन्हें 13 हाथ दे सकते हैं। सभी लोकसभा सीटों पर जीत दिलाकर केंद्र पर दबाव बनाने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमोशनल कार्ड खेलते मुख्यमंत्री ने कहा कि संगरूर ने इंकलाब की शुरुआत की है, इसे अंजाम तक पहुंचाने की जरूरत है। सुनाम तो उनके लिए ऐसे है जैसे बेटी के लिए उसका मायका होता है। संगरूर ने कभी उनका दिल नहीं तोड़ा है, फिर उनके प्यार की जरूरत है। जिंदगी में कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री बन जाऊंगा। जनता ने ताकत दी है और जनता की भलाई के लिए काम कर रहा हूं। गैस सिलिंडर का दाम कम करने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह तो पीएम मोदी ने सरकार जाते-जाते शगुन दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ से केंद्र सरकार की ओर से रोका गया पंजाब का पैसा लाने को कहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित विधायकों का परिचय, विरोधी दलों के बड़े चेहरों को हराने वालों का हवाला देकर दिया।
इस मौके पर सेहत मंत्री बलवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, विधायक नरिंदर कौर भराज, विधायक वरिंदर गोयल उपस्थित रहे।

फ़ोटो । सुनाम के चीमां में संबोधित करते मुख्यमंत्री भगवंत मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed