फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chairman of Bakiu Ekta Ugrahan got leave from hospital in Bathinda

बठिंडा में भाकियू एकता उगराहां के अध्यक्ष को मिली अस्पताल से छुट्टी

Mon, 22 Mar 2021 09:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Bakiu Ekta Ugrahan got leave from hospital in Bathinda
बठिंडा। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बार्डर पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले आंदोलन कर रहे किसानों की अगुवाई कर रहे यूनियन अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां को सोमवार को शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बता दें कि 17 मार्च को किसान नेता बुखार होने कारण प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हुए थे, जहां 19 मार्च को वह कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बातचीत के दौरान भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि अब वह ठीक हैं और डाक्टरों के अनुसार सात दिन तक एकांतवास में रहेंगे। किसान नेता ने कहा कि एकांतवास का समय पूरा होने पर वह खुद दिल्ली आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे। इसके अलावा किसान नेता ने अपील करते हुए कहा कि जब तक वह एकांतवास में हैं, तब तक कोई भी उनसे मिलने का प्रयास न करे। इसके अलावा किसान नेता ने कहा कि उनकी जिंदगी किसानों के लिए है। कृषि कानूनों के विरोध में वह अपनी लड़ाई केंद्र के खिलाफ जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed