{"_id":"c9cd02468b9e7e6288b7e26b5568a69b","slug":"cetp-capacity-double-lets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटीपी की क्षमता दोगुना करेगा लेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटीपी की क्षमता दोगुना करेगा लेट्स
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना एफ्ल्यूऐंट ट्रीटमेंट सोसाइटी (लेट्स) की देखरेख में फोकल प्वाइंट के फेज आठ में चल रहे कॉमन एफ्ल्यूऐंट ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है।
शनिवार को लेट्स के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर अवतार सिंह और उनकी टीम ने नए ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ाने के प्लांट का नींव पत्थर रखा। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट दो माह में तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्लांट की क्षमता तीन लाख लीटर रोजाना से बढ़ कर छह लाख लीटर हो जाएगी। इस प्लांट को जेबीआर टेक्नोलॉजी ऑपरेट कर रही है।
सीईओ अवतार सिंह ने कहा कि इस प्लांट में इलेक्ट्रोप्लेटिंग एवं इंजीनियरिंग इंडस्ट्री का पानी ट्रीट किया जा रहा है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री से आने वाले गंदे पानी की मात्रा में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए ही क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
जब तक अतिरिक्त क्षमता बढ़ नहीं जाती, तब तक पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्लांट को दस के बजाय 24 घंटे चलाने की मंजूरी ले ली गई है। इससे प्लांट में आ रहे सारे गंदे पानी को आसानी से ट्रीट किया जा सकेगा। इंडस्ट्री से 72 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से ट्रीटमेंट चार्जेज लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर जेबीआर के एमडी राजिंदर सिंह, आरके गोयल, डॉ. सुरिंदर समेत कई लोग मौजूद रहे।