{"_id":"64e9699e3fcf005306089df6","slug":"cbi-raids-in-french-embassy-visa-fraud-case-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फ्रांसीसी दूतावास वीजा धोखाधड़ी मामले में सीबीआई के छापे, लॉकर में मिले 70 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फ्रांसीसी दूतावास वीजा धोखाधड़ी मामले में सीबीआई के छापे, लॉकर में मिले 70 लाख रुपये
Sat, 26 Aug 2023 08:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Aug 2023 08:25 AM IST
सार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फ्रांसीसी दूतावास वीजा धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को लुधियाना स्थित एक एजेंट के ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फ्रांसीसी दूतावास वीजा धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को लुधियाना स्थित एक एजेंट के ठिकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई। लुधियाना में एक बैंक लॉकर से करीब 70.10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
उक्त मामले की जांच के दौरान, वीजा आवेदकों को शेंगेन (छोटी अवधि के लिए) वीजा जारी कराने में माछीवाड़ा लुधियाना के बलविंदर सिंह बारतिया की संलिप्तता भी सामने आई। आरोप के मुताबिक, उसने नई दिल्ली में फ्रांस के दूतावास से वीजा दिलवाने के लिए प्रत्येक आवेदक से 25 लाख से 45 लाख रुपये तक नकद राशि एकत्र की। नई दिल्ली में फ्रांस के दूतावास में वीजा धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें यहां फ्रांस के दूतावास में पूर्व में काम करने वाले दो व्यक्ति भी शामिल हैं।
विज्ञापन