फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cash theft man arrested breaking locks house

घर के ताले तोड़ नकदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 10:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
cash theft man arrested breaking locks house
लुधियाना। न्यू शक्ति नगर इलाके में घर का ताला तोड़ कर तीन लाख रुपये की चोरी करने के मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए है। पुलिस ने सलेम टाबरी के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक न्यू शक्ति नगर निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि घर का ताला तोड़ उनके घर से तीन लाख रुपये चोरी हुए हैं। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुशील ने चोरी की है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला मथुरा स्थित गांव जराउ का रहने वाला है। यहां पर वह पिछले काफी समय से रह रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देने में कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed