{"_id":"60e9dee48ebc3ec236558785","slug":"case-registered-against-inspector-and-his-father-bjp-councilor-ludhiana-news-pkl4196472134","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर और उसके पिता भाजपा पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर और उसके पिता भाजपा पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई मन्ना सिंह नगर निवासी पूजा के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में भाजपा के सीनियर नेता और वार्ड नंबर 84 के पार्षद लाला सुरिंदर कुमार अटवा, उनके बेटे पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर बिटन कुमार सहित 12 लोगों के खिलाफ थाना डिवीजन चार पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पूजा की मौत के तीन दिन बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस ने जांच के बाद पूजा के परिजनों की शिकायत पर भाजपा पार्षद सुरिंदर कुमार अटवार, इंस्पेक्टर बिटन कुमार, उसके भाई साजन अटवाल, पवन अटवाल, जसपाल सिंह बॉबी ढल्ल, गुरचरण सिंह उर्फ चन्नी ढल्ल, रविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, पूजा की बहन, कुलजिंदर कौर डोली, मंजीत कौर उर्फ जीत, रविंदर कौर उर्फ रजनी और उसके जीजा बलबीर सिंह मक्कड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक पूजा ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। 2013 में आरोपियों ने धोखे से उसकी जायदाद की सारी रजिस्ट्रयां अपने नाम करवा ली थीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया ताकि वह जायदाद से अपना कब्जा छोड़े। पूजा ने यह भी आरोप लगाए थे कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं और उसके परिवार को नुकसान करने की बातें की जा रही थी। इस वजह से वह काफी परेशान हो चुकी थी। उसने घ्सुसाइड नोट लिखा और दो जुलाई को घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया था। पूजा के मुंह बोले भाई नवदीप ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर सारे मामले से अवगत करवाया। जिस दिन पूजा की मौत हुई तो आरोपियों की तरफ से कुछ लोग पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि नवदीप गलत काम करता और पूजा को बरगलाया गया है। इसके बाद उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने तीन दिन जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।