फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case of killing of cow dynasty: Shiv Sena Bal Thackeray jammed Jagraon bridge

गौवंश की हत्या का मामला : शिवसेना बाल ठाकरे ने जगरांव पुल किया जाम

Fri, 26 Nov 2021 08:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Case of killing of cow dynasty: Shiv Sena Bal Thackeray jammed Jagraon bridge
लुधियाना। फोकल प्वाइंट इलाके में गोवंश की हत्या के मामले में हिंदू संगठनों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को हिंदू संगठनों की तरफ से डीसी दफ्तर और पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव किया गया। वहीं शुक्रवार को शिवसेना बाल ठाकरे की तरफ से जगरांव पुल पर जाम लगा दिया गया। पूरे जगरांव पुल को रोक दिया गया। इस कारण चारों तरफ भारी ट्रैफिक जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने किसी तरह से मौके पर ही रूट डायवर्ट किया। इसके बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे चलना शुरू हुआ। हालांकि लोगों ने इसका काफी विरोध भी जताया कि रोजाना धरने प्रदर्शन लगा कर उनका काम खराब किया जा रहा है। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस फोर्स वहां मौजूद थी। पुलिस ने वहां लोगों को समझा कर भेजा और करीब एक घंटे बाद धरनाकारियों को भी वापस भेज दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर समय पर आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो लंबी लड़ाई के लिए भी वह तैयार हैं और अगर कोई नुकसान होगा तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

शिवसेना बाल ठाकरे के वर्कर शुक्रवार की सुबह चंद्रकांत चड्डा की अगुवाई में वहां पहुंचे। इस दौरान सभी शिवसैनिकों ने जगरांव पुल जाम कर दिया। पहले तो उन्होंने एक तरफ जाम किया और देखते ही देखते सारा जगरांव पुल जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर ही बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट किया। इस दौरान लोगों ने भी इसका विरोध किया कि रोजाना कोई न कोई जगह जाम कर संगठनों की तरफ से शहरवासियों को परेशान किया जाता है। इस दौरान शिवसैनिकों ने कहा कि हिंदुओं के साथ पंजाब में पहले ही सौतेला व्यवहार होता है। हर बार हिंदुओं को आश्वासन दे दिया जाता है और कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इस बार मालेरकोटला में गोवंश की हत्या और अब महानगर में गोवंश की हत्या के बाद हिंदू चुप नहीं बैठेगा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन को भी चेतावनी दी कि समय रहते इस पर कार्रवाई की जाए। करीब एक घंटे प्रदर्शन करने के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रदर्शनकारियों को समझाया गया और वहां से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed