फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case of implicating the agent in a false case of drug smuggling: STF nominated the head of vegetable market

आढ़ती को नशा तस्करी के झूठे केस में फंसाने का मामला : सब्जी मंडी के प्रधान ईल्लू को एसटीएफ ने किया नामजद, तलाश जारी

Fri, 23 Sep 2022 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case of implicating the agent in a false case of drug smuggling: STF nominated the head of vegetable market
लुधियाना। सब्जी मंडी के आढ़ती मनोज कुमार की कार में आधा किलो अफीम रखवा उसे और उसके साथी आढ़तियों को नशा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने वाले मंडी के प्रधान गुरकमल सिंह उर्फ ईल्लू को भी एसटीएफ ने नामजद कर लिया है। एसटीएफ ने मामले में पहले मुकेश कुमार खली को गिरफ्तार किया। उसी ने एसटीएफ को बताया कि मंडी प्रधान ईल्लू ने उसे अफीम रखने के लिए कहा था और मनोज कुमार को रंजिशन फंसाना चाहते थे। पूरी जांच के बाद एसटीएफ की टीम ने इल्लू को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मंडी के प्रधान इल्लू को नामजद करने की पुष्टि एसटीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने की है।
विज्ञापन

उधर, पीड़ित मनोज कुमार परिवार और अपने साथ उस दिन इनोवा कार में सवार साथी दिनेश कुमार उर्फ विक्की और रजत वर्मा के साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंडी के कुछ लोग थे। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में मनोज ने आरोप लगाए कि मंडी में अवैध वसूली का सारा कारोबार मंडी प्रधान ईल्लू के इशारे पर हो रहा था और अब वह लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। मनोज कुमार ने उसकी, परिवार और दोस्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर से आवेदन किया है।
विज्ञापन

पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि जिस दिन एसटीएफ ने उन्हें काबू किया तो उन्होंने पूरी सच्चाई अधिकारियों को बताई। अधिकारियों ने जब मामले की जांच की और खली को काबू किया तो उसने कबूल कर लिया कि मनोज से रंजिश निकालने के लिए उसने और ईल्लू ने गाड़ी में अफीम रखवाई थी। खली के कबूलनामे के दो दिन बाद अब पुलिस ने ईल्लू को तो नामजद कर लिया है, लेकिन ईल्लू और उसके कुछ साथियों की तरफ से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और दबाव बनाया जा रहा है कि वह केस वापस ले। इस दौरान मनोज के साथ आए कुछ और दुकानदारों ने भी ईल्लू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईल्लू सरेआम अवैध वसूली का कारोबार चला रहा था। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मनोज ने आरोप लगाया कि ईल्लू मंडी में जबरदस्ती फड़ लगाने वालों से पैसे लेता था। जिस आढ़ती पर उसका हाथ पड़ता था, वह उससे पैसे वसूल करता था, इसी बात पर उसका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के बाद ईल्लू गाड़ी ले गया और ईल्लू ने साथी खली के साथ मिल उसे फंसाने के लिए उसकी गाड़ी में अफीम छिपा दी और पुलिस को सूचना दे दी। मनोज ने कहा कि यह तो अधिकारी अच्छे थे और इंसाफ पसंद थे, जिन्होंने पूरी जांच की और उन्हें झूठे मामले से बाहर निकाला। नहीं तो ईल्लू ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी कि उसे और उसके परिवार को खत्म किया जाए। मनोज ने मांग की है कि वह एक अलग शिकायत दे रहा है। पुलिस मामले में जांच करे और मंडी प्रधान ईल्लू और उसके साथियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed