फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case filed for marriage of mother-in-law, father-in-law and husband for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, सास, ससुर और पति पर मामला दर्ज

Fri, 13 Dec 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed for marriage of mother-in-law, father-in-law and husband for dowry
थाना ठुल्लीवाल की पुलिस ने दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या के आरोप में विवाहिता की सास, सुसर व पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना ठुल्लीवाल के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बब्बर सिंह उर्फ बारां पुत्र करनैल सिंह निवासी बीहला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी मनदीप कौर का मलकीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गुंमटी के साथ विवाह किया था और विवाह के समय उसने हैसियत से अधिक स्त्री धन दिया था। अब उसके दो बच्चे हैं, लेकिन मनदीप कौर का पति एक वर्ष से उसकी बेटी को दहेज के लिए मारपीट कर शारीरक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर दो-दो माह बेटी उनके पास रहकर अपना समय निकाल रही थी। बीच-बीच में वह इस घटना को न दोहराने की माफी मांगकर उसे फिर ससुराल ले जाता है। शुक्रवार को उसकी बेटी को सास सिमरो कौर, ससुर हरनेक सिंह व पति मलकीत सिंह ने मिलकर पीटा। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी बिस्तर पर गंभीर हालत में पड़ी है, जब उन्होंने देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे और वह मृत पड़ी थी। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की के गले में रस्सी डालकर गला घोंटकर मारा गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मृतका की सास सिमरो कौर, ससुर हरनेक सिंह व पति मलकीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed