{"_id":"68c1b45c682a782548075dd5","slug":"case-filed-against-shopkeepers-selling-army-uniforms-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-101818-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सेना की वर्दी बेचने वाले दुकानदारों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सेना की वर्दी बेचने वाले दुकानदारों पर केस दर्ज
Wed, 10 Sep 2025 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन और थाना कैंट के अंतर्गत दस लोगों पर सेना की वर्दी के कपड़ों और अन्य समान बेचने पर केस दर्ज किया गया है। सेना इंटेलिजेंस और पुलिस टीम ने सात दुकानदारों की दुकानों पर रेड की थी। इन दुकानदारों से पुलिस ने दो हजार मीटर से अधिक कपड़ा और सिलाई वर्दी के अलावा अन्य समान बरामद किया।
डीएसपी सिटी टू सरबजीत सिंह ने बताया कि सेना इंटेलिजेंस के पास इनपुट था कि शहर में थाना कोतवाली, सिविल लाइन, थाना कैंट अधीन आते एरिया में स्थित दुकानों पर सेना की वर्दी जैसा कपड़ा और सेना वर्दी से जुड़ा समान सरेआम दुकानदारों द्वारा वेचा जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि इसी इनपुट के आधार पर महणा चौक, पावर हाउस रोड, बीबी वाला चौक के समीप स्थित दुकनों की जांच की गई तो थाना कोतवाली अधीन आती तीन दुकानों से दो हजार मीटर सेना वर्दी वाला कपड़ा और थाना सिविल लाइन कैंट एरिया के अधीन दुकानों से सेना की वर्दी वाला कपड़ा और रेडीमेड वर्दी, नेम प्लेट के अलावा अन्य समान बरामद किया गया है।