फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case filed against 50 including AAP MLA

आप विधायक माणूके सहित 50 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 18 Feb 2021 10:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 50 including AAP MLA
हलवारा/जगरांव। मतगणना में धांधली का आरोप लगा लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे जाम करने पर जगरांव से आम आदमी पार्टी विधायक सर्वजीत कौर माणूके व उनके पति सहित 50 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वीरवार को समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आम समर्थकों में रोष है।
विज्ञापन

थाना सिटी जगरांव प्रभारी गगनप्रीत सिंह की तरफ से दर्ज शिकायत में बताया गया है कि वह बुधवार को मतगणना ड्यूटी को लेकर डीएवी स्कूल में तैनात थे। चुनाव में हार होने पर आम आदमी पार्टी वर्कर मतगणना केंद्र से निकलकर सीधे नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। पहलवान ढाबा के पास उन्होंने दोनों तरफ से आ रहे ट्रैफिक को बाधित कर दिया। लगभग तीन घंटे तक उन्होंने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम रखा। ऐसा कर उन्होंने लोगों की जान को खतरे में डाला। इसके बाद चक्काजाम खोलने के बाद पूरा हजूम शहर की गलियों में प्रदर्शन करने लगा। इस दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। थाना सिटी जगरांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधायक सर्वजीत कौर माणूके, पति सुखविंदर सिंह माणूके, आप समर्थक सुखवीर सिंह उर्फ सोनी, राम शरण, संतोष रानी, बलवीर सिंह, गगनदीप कौर, लवप्रीत कौर, जसवीर कौर, जसवंत भल्ला, रामा नाहर, राज सिंह, विक्की व 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed