फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case against two including Congress leader for forcing suicide

प्रार्पटी डीलर को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में कांग्रेसी नेता समेत दो पर केस दर्ज

Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Case against two including Congress leader for forcing suicide
बठिंडा। थाना सदर पुलिस ने प्रापर्टी डीलर को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में कांग्रेसी नेता अनिल भोला और जगदीश पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान निर्भय सिंह निवासी गांव तयोना जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई मंजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में गांव तयोना निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई निर्भय सिंह मुल्तानियां रोड पर प्रापर्टी डीलर का काम करता था। वह पिछले सात-आठ दिनों से मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

बीती 28 सितंबर की शाम करीब सवा सात बजे उसके भाई ने घर फोन कर कहा था कि वह गांव तयोना आ रहा है, लेकिन वह गांव नहीं पहुंचा। उसके अगले दिन उन्होंने अपने भाई की तलाश शुरू की और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सदर में दर्ज करवाई गई। लेकिन, उसके भाई का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने बयान में बताया कि उसके भाई के गुमशुदा होने का कारण आरोपी कांग्रेसी नेता अनिल भोला व जगदीश पटवारी द्वारा उसे बेवजह तंग करना और उसे धमकियां देना था। मंजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव बीड़ बहमण रोड पर स्थित नहर में उसके भाई का शव और उसकी जेन कार नंबर पीबी-03एपी-9016 बरामद हुई।
शव सिविल अस्पताल शवगृह में रखा गया था। जब उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की तो वह उसके भाई का था। उन्होेंने बताया कि आरोपी अनिल भोला व जगदीश पटवारी ने मिलकर उसके भाई के साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी पूरी जानकारी उसके भाई ने बीती 30 सितंबर को गांव तयोना के रहने वाले धर्मपाल सिंह को फोन पर दी थी।

उन्होेंने बताया कि अनिल भोला व जगदीश पटवारी से परेशान होकर उसके भाई ने खुदकुशी की है। थाना सदर के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक निर्भय सिंह के छोटे भाई मंजीत सिंह के बयान पर अनिल भोला और जगदीश पटवारी के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed