फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Car suddenly caught fire on Firozpur Road in Ludhiana

Ludhiana: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, बाल-बाल बचे नाइजीरियन छात्र, फिरोजपुर रोड पर हादसा

Wed, 10 Jan 2024 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

जहां हादसा हुआ, मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि गाड़ी में नाइजीरियन छात्र थे और गाड़ी चलाते समय वह शोर शराबा कर रहे थे। गाड़ी में आग लगने के बाद वह फरार हो गए हैं। कार में आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गई। 

विज्ञापन
Car suddenly caught fire on Firozpur Road in Ludhiana
लुधियाना में चलती कार में आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर मंगलवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा देर रात करीब 11 बजे हुआ। कुछ विदेशी छात्र कार में जा रहे थे। कार में आग लगाते ही उन्होंने गाड़ी एक दम से साइड की और समय रहते बाहर निकल आए। आग से कार जलकर राख हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्र कार में हुडदंग मचा रहे थे। कुछ ही समय बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के मुलाजिम पहुंचे। जांच के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि गाड़ी में नाइजीरियन छात्र थे और गाड़ी चलाते समय वह शोर शराबा कर रहे थे। गाड़ी में आग लगने के बाद वह फरार हो गए हैं। कार में आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही कार डिवाइडर से टकराई तो कुछ ही सेकेंड बाद बोनेट में से धुआं निकलने लगा था। जैसे ही छात्र गाड़ी से बाहर निकले तो अचानक इंजन में धमाका हुआ और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed