फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car rider shot dead in firing in bathinda

पंजाब: बठिंडा में बड़ी वारदात, फाइनेंस का काम करने वाले युवक के सिर में मारी गोली

Fri, 21 Aug 2020 07:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 21 Aug 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Car rider shot dead in firing in bathinda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिनों पहले युवकों के बीच हुए आपसी विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप धारण कर लिया। स्कोडा कार में जा रहे युवक पर स्कार्पियो सवारों ने घेरकर गोलियां चला दीं। सिर में गोली लगने से स्कोडा कार सवार ललित कुमार की मौत हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक युवक के पिता मेहर चंद के बयान पर छह से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार बाद दोपहर की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नजदीक की है। 

विज्ञापन


फाइनेंस का काम करने वाला ललित कुमार अपने दो अन्य साथियों समेत स्कोडा कार पर सवार होकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नजदीक से गुजर रहा था। इस दौरान स्कार्पियो समेत तीन गाड़ियों में सवार युवकों ने उसे घेर लिया और आगे वाले शीशे को बेसबाल से फोड़ कर आठ फायर किए। एक फायर ललित के सिर पर लगा। उसके दो साथी गोलियों के छरे लगने से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


सिर में गोली लगने से घायल ललित को एक प्राइवेट अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। डीएसपी (डी) परमजीत सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक ललित के पिता मेहर चंद के बयान पर आरोपी लाली मौड समेत छह से अधिक युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं प्राइवेट अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मृतक के दोनों साथी भी गंभीर घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाई को गलत लोगों के साथ दोस्ती से मना किया’
ललित की बहन प्रीती ने बताया कि उसका भाई पहले एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। कोरोना कारण लगे लॉकडाउन के चलते उसके भाई की नौकरी चली गई थी। इस पर वह प्राइवेट तौर पर फाइनेंस का काम करता था। उसने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका भाई गुंडा किस्म के युवकों के साथ बैठने उठने लगा है तो उसने उसे बहुत समझाया कि भाई तुम्हारा अभी बच्चा छोटा है, तुम ऐसे गुंडा लोगों के साथ दोस्ती मत रखो। मृतक की मां उषा रानी ने बताया कि ललित के एक बारह वर्षीय बच्चा है। ललित की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उस पर कभी कोई पुलिस केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed