फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car rammed into scrap shop, including a teenager three killed

दिल दहला देने वाला हादसा: कबाड़ी की दुकान में घुसी बेकाबू कार, किशोर समेत तीन की मौत

Sun, 05 Jul 2020 09:49 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 05 Jul 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into scrap shop, including a teenager three killed
घटनास्थल पर खड़ी कार।

गांव भगवाला में शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार बेकाबू कार कबाड़ी के दुकान में घुस गई और तीन लोगों को कुचल दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर गांव भगवाला के पास सड़क किनारे बनी कबाड़ की दुकान में दो मजदूर काम कर रहे थे और एक व्यक्ति समान बेचने आया था। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब की तरफ से तेज रफ्तार एक कार बेकाबू होकर दुकान में घुस गई। 

विज्ञापन


कार ने तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। मदद को पहुंचे लोगों ने तीनों को बड़ी मुश्किल से कार के नीचे से निकाला। वहीं, जख्मी लोगों को लेने पहुंची 108 एंबुलेंस के ड्राइवर ने नरेश कुमार (30) और बंटी (22) को मृत बताते हुए इन्हें अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। यही नहीं, लोगों के विरोध के बाद तड़प रहे 16 वर्षीय गौतम को भी काफी देर बाद अस्पताल ले जाने के लिए माना। 
विज्ञापन


आखिरकार नरेश और बंटी को प्राइवेट कार से श्री आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। गौतम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। बंटी और गौतम अविवाहित थे जबकि नरेश के परिवार में पत्नी और एक बेटी-बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी आरोपी गिरफ्तार 
थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने कार चालक रविंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी पलसोरा, चंडीगढ़ को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई बलवीर चांद ने बताया के रविंद्र सिंह चंडीगढ़ से अमृतसर जा रहा था लेकिन वह श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग से श्री आनंदपुर साहिब की तरफ गलती से आ गया। जब वह टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचा तो वहां से उसे पता चला कि वह गलत दिशा में आ गया है। इसके बाद वह तेजी से कीरतपुर साहिब की तरफ जा रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed