फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   buffalo, yellow, light, congressi, bean

भैंस पर पीली बत्ती लगा कांग्रेसियों ने बजाई बीन

Fri, 22 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 22 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
buffalo, yellow, light, congressi, bean
मेयरों को सूबा सरकार द्वारा लाल बत्ती देकर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को अनूठा प्रदर्शन किया। जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने निगम के जोन डी दफ्तर के सामने निगम कमिश्नर की कार के आगे भैंस खड़ी करके उसके सिर पर पीली बत्ती लगाकर बीन बजाई और अपना विरोध जताया।  
विज्ञापन

 
इस अवसर पर जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में लगातार वीवीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रही है। एक ओर जहां सरकार का खजाना खाली है और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे तक नहीं हैं, वहीं अकाली-भाजपा सरकार के मंत्री व नेता सत्ता का सुख पाने के लिए रोज नए नए फैसले ले रहे हैं। इससे पंजाब के खजाने पर वित्तीय बोझ बढ़ रहा है। जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई रूपी टैक्स की राशि इन नेताओं के ऐशो-आराम पर खर्च की जा रही है।
विज्ञापन


गोगी ने कहा कि इस प्रकार से लाल बत्तियों को अनुमति देना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी ठीक नहीं है। यह बात पठानकोट आतंकी हमले के बाद भी सामने आई है क्योंकि एसपी की गाड़ी पर नीली बत्ती लगी होने के कारण ही उनकी सुरक्षा जांच नहीं हो सकी थी। गोगी ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा सरकार प्रदेश में वीवीआईपी कल्चर को बढ़ावा देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। विकास कार्यों में जनता के चुने गए प्रतिनिधियों के बजाय हलका इंचार्ज को पावर देना भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने तुरंत अपने उपरोक्त निर्णयों को वापस न लिया तो कांग्रेस इसके खिलाफ कानूनी रास्ता अख्तियार करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर पार्षद अश्वनी शर्मा, शाम सुंदर मल्होत्रा, डॉ. जय प्रकाश, महराज सिंह राजी, बलकार संधू, संजय तलवाड़, सन्नी भल्ला, कुलवंत सिद्धू, यूथ प्रधान राजीव राजा और महिला कांग्रेस प्रधान लीना टपारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed