{"_id":"db8172012f16117799396633a454b7d4","slug":"budget-central-excide-duty-jweler-protest-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ज्वेलर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ज्वेलर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगामी वित्त वर्ष के बजट में सोने एवं
विज्ञापन
हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी तुरंत प्रभाव से लागू
कर दी है।
इस फरमान के खिलाफ देश भर के ज्वेलर सड़कों पर उतर आए हैं। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के सभी ज्वेलर्स बुधवार सुबह से 72 घंटे के बंद पर चले जाएंगे। ज्वेलर्स ने साफ किया है कि वह न एक्साइज का नंबर लेंगे, न बिल काटेंगे और न ही कारोबार करेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी वापस न हुई तो बंद को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया जाएगा।
पंजाब ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार फेडरेशन के प्रधान आनंद प्रकाश सीकरी, महासचिव मनोज ढांडा एवं विनीत ढांडा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीकरी ने कहा कि पंजाब में करीब डेढ़ लाख ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार हैं। बुधवार से सभी अपने कारोबार ठप करेंगे। इस दौरान फव्वारा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना एवं रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विनीत ढांडा ने कहा कि पहले ही सरकार ने दो लाख की खरीद पर पैन अनिवार्य कर कारोबार को करारा झटका दिया है। अब रही सही कसर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगा कर पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार कारोबारियों के लिए लगातार परेशानियां बढ़ा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।