{"_id":"6033a21e8ebc3ee94d3ca184","slug":"breaking-house-locks-cash-led-theft-ludhiana-ludhiana-news-pkl4048008128","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़कर नकदी, एलईडी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के ताले तोड़कर नकदी, एलईडी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हैबोवाल के संधू नगर इलाके में घर के ताले तोड़कर चोरों ने 17 हजार रुपये, एलईडी और कुछ कागजात चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना हैबोवाल के अधीन आती चौकी जगतपुरी की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घर के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि वह फिल्लौर के रहने वाले हैं। उन्होंने संधू नगर इलाके में एक घर खरीद रखा है। घर के सामने ही उनका साला वरिंदर कुमार रहता है और चाबी उसी के घर में रहती है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे दो लोग घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
चोर घर से 48 इंच की एलईडी,17 हजार रुपये और उनके एडवोकेट बेटे शुभम शर्मा की कुछ फाइलें ले गए। सुबह उनका साला वरिंदर कुमार सैर के लिए जाने लगा तो ताले टूटे देख उसे चोरी का पता चला। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।