फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Boosting Industrial Investment: DLC Grants Financial Incentives

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा: डीएलसी ने दिए वित्तीय प्रोत्साहन

Mon, 14 Sep 2026 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 14 Sep 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Boosting Industrial Investment: DLC Grants Financial Incentives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) ने औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए कई इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन मंजूर किए हैं। यह मंजूरी पंजाब सरकार की इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी के तहत दी गई है। डीसी हिमांशु जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित नियामकीय मंजूरियों की समीक्षा भी हुई।
उन्होंने विभागों को आवेदन तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। समय पर नियामक मंजूरी से नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और कारोबार आसान होगा। डोराहा की कुमार एक्सपोर्ट्स इंडस्ट्रीज को 717.74 करोड़ रुपये के निवेश पर मंजूरी मिली। इसे 7 साल के लिए 100 फीसदी बिजली शुल्क छूट प्रदान की गई है। यह आईबीडीपी-2017 के तहत है। खन्ना की चौधरी स्टील इंडस्ट्रीज की नई एमएसएमई विनिर्माण इकाई को भी बिजली शुल्क में छूट मंजूर हुई। लुधियाना की सूक्ष्म उद्यम आदित्य इंटरनेशनल को 27.19 लाख रुपये की पूंजीगत सब्सिडी मिली।
विज्ञापन

अन्य प्रमुख प्रोत्साहन
हम्बड़ा की इवाना फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड को 37.50 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी छूट मिली। यह 47.93 करोड़ रुपये के ऑटोमोटिव परियोजना के लिए है। इसे आईबीडीपी-2026 के तहत लाभ दिया गया है। जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह ने नीतियों के उद्देश्य बताए। इनका लक्ष्य प्रदेश में निवेश बढ़ाना, एमएसएमई को मजबूत करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed