फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Body trade, Spa center, four arrested, Ludhiana

स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, चार गिरफ्तार

Thu, 11 Mar 2021 06:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Body trade, Spa center, four arrested, Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भाई रणधीर सिंह नगर की डब्बू मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा चल रहा था। थाना सराभा नगर की पुलिस गुप्त सूचना पर दबिश देकर वहां से तीन लड़कियों और स्पा मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर पंचशील विहार कालोनी निवासी चरणजीत सिंह सहित तीन लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी स्पा सेंटर चला रहे है। स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा करते हैं। पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर के अलावा वहां से तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी लंबे समय से जिस्म फरोशी का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुलिस जिस्म फिरोशी के धंधे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। महानगर की पुलिस ने इस गोरख धंधे के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले थाना टिब्बा की पुलिस ने एक अड्डे पर छापा मारकर संचालिका सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने भी जिस्म फिरोशी के अड्डे पर छापा मारकर कई आरोपियों को काबू कर लिया था। अब थाना सराभा नगर की पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed