फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   body of Shubham suicide at the Air Force Center in Bareilly reached village in Halwara

Ludhiana: वायु सेना केंद्र बरेली में जान देने वाले शुभम का शव पहुंचा गांव, भाई ने लगाया बड़ा आरोप

Sat, 15 Nov 2025 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 12:11 PM IST
सार

शुभम कुमार मूल रूप से लुधियाना के भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा से सटे गांव नई आबादी अकालगढ़ का रहने वाला था और उसके पिता काका राम की दुकान हलवारा स्थित वायु सेना केंद्र हलवारा की अफसर कलोनी के बिलकुल सामने है।

विज्ञापन
body of Shubham suicide at the Air Force Center in Bareilly reached village in Halwara
लुधियाना के जवान ने बरेली में की आत्महत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जवान शुभम कुमार (25) ने शुक्रवार को भारतीय वायु सेना केंद्र बरेली (उत्तर प्रदेश) में सरकारी पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। शुभम का शव शनिवार तड़के वायु सेना के विमान में हलवारा वायुसेना केंद्र लाया गया जहां से शव को नाै विंग एयरफोर्स अस्पताल में रखा गया। 
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान किसी से मोबाइल फोन पर बात करते करते शुभम ने अपने माथे के बीचोंबीच गोली मारी। साथी जवानों द्वारा उसे सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  
विज्ञापन

नई आबादी अकालगढ़ का रहने वाला था शुभम

शुभम कुमार मूल रूप से लुधियाना के भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा से सटे गांव नई आबादी अकालगढ़ का रहने वाला था और उसके पिता काका राम की दुकान हलवारा स्थित वायु सेना केंद्र हलवारा की अफसर कलोनी के बिलकुल सामने है। तमाम कागजी कार्रवाई करने के बाद करीब 11 बजे शुभम कुमार का शव उसके पिता काका राम के सुपुर्द कर दिया गया। बाद दोपहर अकालगढ़ के शमशानघाट में उसका अंतिम सस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम कुमार के बड़े भाई विपन कुमार भी भारतीय थल सेना में तैनात हैं और इन दिनों उनकी तैनाती भी बरेली में है। विपन ने बताया है कि आत्महत्या से करीब 30 मिनट पहले भी शुभम किसी से फोन पर बात कर रहा था और उसके साथी जवानों के अनुसार वो बहुत दुखी और परेशान नजर आ रहा था। विपन कुमार ने कहा कि आरोपी को ढूंढ कर उसे फांसी की सजा दी जाए। 

शुभम रेडियो ड्यूटी पर था। घटना से पहले और घटना के दौरान जवान शुभम कुमार को किसका फोन आया था, इसका पता करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

2020 में हुआ था भर्ती 

शुभम कुमार 2020 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुआ था और उसकी पहली तैनाती गुजरात के वडोदरा में थी। 2024 में उसकी पोस्टिंग भारतीय वायु सेना केंद्र बरेली में हो गई और तब से वो वहीं ड्यूटी कर रहा था। विपन कुमार ने बताया कि दोनों भाई इस बात को लेकर बहुत खुश थे कि दोनों की तैनाती बरेली में हो गई है। वीरवार को दोनों की व्हाट्सएप पर बात हुई थी और वीकेंड पर मिलने की योजना बनाई थी लेकिन उस से पहले ही शुभम ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

शुभम की शादी नहीं हुई थी। फरवरी 2026 में बड़ी बहन की शादी निर्धारित की गई थी जिसे लेकर परिवार बहुत खुश था। दोनों भाई जनवरी में छुट्टी लेकर बहन की शादी की तैयारियों के लिए हलवारा आने वाले थे। 

घटना शुक्रवार सुबह 5.30 मिनट पर हुई और वायु सेना प्रशासन द्वारा परिवार को 7 बजे सूचित कर दिया गया। बकौल विपन कुमार, वे तुरंत भारतीय वायु सेना केंद्र बरेली पहुंचे और तब तक सेना प्रशासन ने इज्जतनगर पुलिस स्टेशन प्रभारी और पुलिस टीम को भी मौके पर बुला लिया था। 


इज्जतनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजेंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के हिसाब से केस दर्ज किया जाएगा। 

विपन कुमार ने कहा कि शुक्रवार तड़के 4 बजे से शुभम को फोन आ रहे थे, उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि शुभम ने खुद को गोली मार ली। फोन पर आधा घंटे से ज्यादा शुभम की किसी से बात हुई। उन्होंने कहा कि उसका छोटा भाई उसके जिगर का टुकड़ा था और वायु सेना का बहादुर जवान था। शुभम की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसे कानून सख्त से सख्त सजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed