{"_id":"694009e5043285d7810d89a9","slug":"black-cards-will-now-be-issued-for-indiscipline-in-gatka-new-rules-have-been-announced-gobindgarh-news-c-16-1-knl1001-897553-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गतका में अनुशासनहीनता पर अब ब्लैक कार्ड, नए नियमों की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गतका में अनुशासनहीनता पर अब ब्लैक कार्ड, नए नियमों की हुई घोषणा
विज्ञापन
चंडीगढ़। गतका खेल में अनुशासन और तकनीकी मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गतका रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। इस कोर्स के दौरान यह निर्णय लिया गया कि अब गत्तका खेल में अनुशासनहीनता के मामले में रेफरी की ओर से ब्लैक कार्ड दिखाया जाएगा। यह कदम खेल में अनुशासन को बनाए रखने और तकनीकी अधिकारियों की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गत्तका खेल में तकनीकी मानकों को और कड़ा करना, नियमों की समान व्याख्या करना और प्रतियोगिताओं के संचालन में पारदर्शिता बढ़ाना था।
नई तकनीकों पर चर्चा
वर्ल्ड गतका फेडरेशन के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इस कोर्स में विशेषज्ञों ने स्कोरिंग प्रणाली, फाउल मूल्यांकन, प्रतियोगिता योजना, आयोजन प्रबंधन और मैदान संचालन के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिए। इस दौरान अधिकारियों को व्यावहारिक सत्रों का भी हिस्सा बनने का मौका मिला, जिससे उन्हें नए नियमों का पालन और टेक्निकल नियंत्रण में सुधार करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
ब्लैक कार्ड का उद्देश्य
ग्रेवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गतका नियमावली में ब्लैक कार्ड को चौथे फाउल कार्ड के रूप में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों के अनुशासनहीन, अशोभनीय या अवांछनीय व्यवहार को नियंत्रित करना है, ताकि खेल की गरिमा बनी रहे और प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से आयोजित हो सकें।
वैश्विक विश्वसनीयता में वृद्धि
इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल के वाइस चेयरमैन सुखचैन सिंह कलसानी ने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और क्षमता विकास निष्पक्ष खेल व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। वहीं, गतका एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के चेयरमैन हरदीप सिंह बुटरेला ने बताया कि इस रिफ्रेशर कोर्स से अधिकारियों की दक्षता में वृद्धि होगी, साथ ही गत्तका खेल की वैश्विक विश्वसनीयता भी मजबूत होगी। अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशालय के चेयरमैन फूल राज सिंह ने वर्ल्ड गत्तका फेडरेशन की आगामी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया, जिससे खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी मान्यता मिलेगी।