फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP's policies have increased farmers' problems: Mann

भाजपा की नीतियों ने बढ़ा दी किसानों की समस्याएं : मान

Fri, 31 Oct 2025 09:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
BJP's policies have increased farmers' problems: Mann
-पंजाब के मुख्यमंत्री ने राजकोट में किया किसान महापंचायत को संबोधित
विज्ञापन

-बोले, कृषि व किसान देश की रीढ़, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल रहे साथ
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने किसानों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। केंद्र की नीतियों के चलते आज किसान वर्ग बहुत ज्यादा दुखी है लेकिन भाजपा सरकार को इनकी कोई परवाह नहीं है जबकि किसान और कृषि देश की रीढ़ हैं।
सीएम शनिवार को गुजरात दाैरे पर थे और राजकोट में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी थे। मान ने कहा कि देश के मेहनती और बहादुर किसान भाजपा सरकार को सबक जरूर सिखाएंगे। भगवा पार्टी के नेताओं ने किसान विरोधी रुख अपनाया है जो देश हित में नहीं है।
विज्ञापन

मान ने गुजरात के किसानों को बताया कि आज पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जो राष्ट्रीय खाद्य भंडार में 180 लाख मीट्रिक टन धान और 150 लाख मीट्रिक टन गेहूं का योगदान देता है। गुजरात सरकार ने बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को एक पैसा भी मुआवजा नहीं दिया। इसके विपरीत, पंजाब सरकार ने बाढ़ से राज्य के किसानों की फसलें बर्बाद होने के एक महीने के भीतर ही अपने किसानों को मुआवजे के चेक बांट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में किसानों की भारी भागीदारी दर्शाती है कि भाजपा का पतन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन अभी भी एक धोखा है लेकिन देश में जल्द ही सच्चे दिन आएंगे जब देश की समझदार जनता भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। भाजपा शासन में किसानों को बहुत कष्ट हो रहा है क्योंकि उन पर अपने जायज अधिकारों की मांग करने का आरोप लगाया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है।

किसानों के साथ है आप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि पर भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों ने पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि आप भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए 85 किसानों के परिवारों को सम्मानित करना चाहती थी लेकिन राज्य सरकार ने इससे इनकार कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप संकट की इस घड़ी में देश के किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें रिहा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आप हमेशा किसानों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article