फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP workers brainstormed for civic elections and Sangrur Lok Sabha by-elections

बीएल संतोष बोले-आम आदमी पार्टी ने लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल की, निकाय चुनाव और संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपाइयों ने किया मंथन

Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP workers brainstormed for civic elections and Sangrur Lok Sabha by-elections
लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित शिविर में नगर निगम चुनाव व संगरूर की लोकसभा सीट क? - फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव और संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में दिन भर विभिन्न बैठकों का दौर चला। जिसमें चुनाव में जीत हासिल करने व संगठन की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान बीएल संतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, प्रभारियों, प्रदेश के जिलाध्य्क्षों और मोर्चा के अध्यक्षों ने भाग लिया। दूसरी बैठक में कोर ग्रुप के सदस्यों, चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों व कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इससे पहले लुधियाना पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल ने अपनी टीम सहित पदाधिकारियों को पुष्प-गुच्छ और दोशाला देकर स्वागत किया। सुबह से शाम तक चली बैठकों में पंजाब के मौजूदा हालात पर विस्तृत जानकारी ली गई और संगठन का और विस्तार करने व आगामी चुनावों संबंधी विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय भाजपा के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने चुनाव के लिए जनता से संपर्क साधने का आह्वान किया। उन्होंने निकाय चुनावी रणनीति संबंधी सक्रिय रहने हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय होकर जन-समर्थन से आंदोलन, संगठन की कार्यशैली एवं सक्रियता और बढ़ाने के बारे में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को झूठे वादों का लालच देकर सत्ता में आई है। भगवंत मान सरकार प्रदेश का शांतिमय और भाईचारे का माहौल को खराब कर व जनता को फिर गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन पंजाब की जनता भगवंत मान तथा केजरीवाल की इन राजनीतिक चालों को बहुत अच्छी तरह समझ चुकी है। संतोष ने कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी के झूठ से जनता को जागरूक करने का आह्वान करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश की जनता के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने तथा उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता को झूठे वादे करके और झूठे सुनहरे सपने दिखा कर पंजाब की सत्ता हासिल की गई थी, लेकिन अब जब उन वादों को पूरा करने का समय आया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दोनों ही जनता से मुंह छुपाते फिर रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान तथा केजरीवाल जनता से किए अपने वादों से ध्यान भटकाने के लिए रोजाना नए राजनीतिक खेल रचकर पंजाब की भोली-भली जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपना विपक्ष का कर्तव्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएगी और पंजाब सरकार के विरुद्ध जनता की आवाज पहले भी उठाती थी और उठाती रहेगी। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल शायद दोनों नहीं जानते कि जनता इन दोनों के झूठ को अच्छी तरह जान और पहचान चुकी है और सब देख और समझ रही है। जनता इसका जवाब अवश्य देगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed