फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP rebel Karna Mehan mother Nangal election independently

नंगल में भाजपा के बागी कर्ण मैहण की मां निर्दलीय चुनाव लड़ेंगीं

Mon, 01 Feb 2021 10:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
BJP rebel Karna Mehan mother Nangal election independently
नंगल। नगर काउंसिल नंगल में वार्ड नंबर से एक से टिकट पाने में नाकाम रहे भाजपाई कर्ण मैहण ने बगावत कर दी है। कर्ण मैहण ने अपनी माता सीमा मैहण को आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतराने की घोषणा कर दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल के खास कर्ण मैहण ने अपनी माता सीमा मैहण के लिए टिकट मांगा था। पूर्व पार्षद बलजीत कौर को टिकट मिलते ही कर्ण मैहण बागी हो गए और उन्होंने अपने सहयोगियों के मौजूदगी में अपनी माता सीमा मैहण को आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। कर्ण मैहण ने बताया पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने दो माह पहले ही आश्वासन दिया था कि उनकी माता सीमा मैहण को ही वार्ड नंबर एक से टिकट दिया जाएगा। हमने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। पार्टी ने उन्ंहे नजरअंदाज कर पूर्व पार्षद को टिकट दे दिया, जिसके विरोध में उन्होंने मां को आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीते तो भाजपा का ही समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed