{"_id":"62090f6ea8b2145aa3291f10","slug":"bjp-candidate-open-challenge-to-mp-ravneet-singh-bittu-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: भाजपा प्रत्याशी ने सांसद बिट्टू को दी चुनौती, कहा- बताकर पीएम के काफिले का करें घेराव फिर हम बताएंगे कैसे होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: भाजपा प्रत्याशी ने सांसद बिट्टू को दी चुनौती, कहा- बताकर पीएम के काफिले का करें घेराव फिर हम बताएंगे कैसे होता है
Sun, 13 Feb 2022 09:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के दरेसी मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को बोलने का मौका मिला। हर उम्मीदवार ने अपने विचार रखे और लोगों से भाजपा के हक में वोट देने की अपील की। हलका पूर्वी से भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार जगमोहन शर्मा ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को खुला चुनौती दी।
विज्ञापन
बिट्टू ने बयान दिया था कि पंजाब में रैली के लिए आने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर विरोध किया जाएगा। किसानों ने भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात की। जिसके बाद भड़के भाजपाइयों ने बिट्टू को आड़े हाथ लिया। जगमोहन शर्मा ने कहा कि वह सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को चुनौती देते हैं कि अगर सांसद को प्रधानमंत्री का घेराव करना है तो बताकर करें। वह फिर बताएंगे कि कैसे वापस भेजा जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब किसी की जागीर नहीं है, पंजाब पंजाबियों का है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी धक्केशाही का आरोप लगाया। जगमोहन शर्मा ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल किताब में उन अफसरों के नाम लिखने को कहा, ताकि 11 मार्च को सरकार बनते ही उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ विपक्षी नेताओं ने रोका था मोदी का रास्ता: कैलाश चौधरी
17 फरवरी को अबोहर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए पंजाब की जनता बेहद उत्साहित है, क्योंकि पिछली बार किसानों का मुखौटा पहनकर कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने मोदी का रास्ता रोका था लेकिन इसके बाद अब पुन: मोदी के आगमन को लेकर लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है। अबोहर रैली में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह बात केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को अबोहर में रैली स्थल का जायजा लेते समय पत्रकारों से कही।
चौधरी ने कहा कि पंजाब के विकास प्रिय लोग प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने को आतुर हैं। इसमें फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली नौ विधानसभा सीटों के उम्मीदवार और उनके समर्थक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की रैलियों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जिससे पंजाब में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र की वे कल्याणकारी योजनाएं पंजाब में लागू होंगी जो अब तक पंजाब की कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं की। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के 60 साल और भाजपा के 8 वर्षों में हुए विकास का आकलन कर लिया है। इस चुनाव के बाद पंजाब में कांग्रेस गुजरे जमाने की बात हो जाएगी।