{"_id":"69651fa7c4c1109e3e0fae62","slug":"bikram-singh-majithias-safety-is-at-risk-in-nabha-jail-high-court-seeks-a-response-ludhiana-news-c-81-1-spkl1024-100685-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा पर खतरा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा पर खतरा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
विज्ञापन
चंडीगढ़। नाभा जेल में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को गंभीर खतरा है। यह जानकारी उनके वकील ने एडीजीपी इंटेलीजेंस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में दी। रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि मजीठिया को जेल में भी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से खतरा है।
मजीठिया की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने संबंधित आईजी और नाभा जेल सुपरिंटेंडेंट से जवाब तलब किया है। मजीठिया ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तारी से पहले ही यह याचिका दायर की थी, जब पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी थी। गिरफ्तारी के बाद उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हो रही थी।
पिछले हफ्ते सामने आए एडीजीपी इंटेलिजेंस के पत्र के आधार पर मजीठिया के वकील ने हाईकोर्ट में सूचना दी और कहा कि इस पर तत्काल सुनवाई की जाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने पंजाब के सरकारी वकील को आदेश दिए कि वे संबंधित आईजी और नाभा जेल सुपरिंटेंडेंट से निर्देश लेकर कोर्ट को कल सूचित करें। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि मंगलवार को अर्जेंट लिस्ट के तहत इसे सबसे पहले सुना जाएगा। मजीठिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जेल में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासन को फौरन कदम उठाने होंगे। ब्यूरो