{"_id":"60290b928ebc3ee907507875","slug":"bike-riders-looted-20-thousand-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl403907946","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की गर्दन पर दातर रख 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति की गर्दन पर दातर रख 20 हजार लूटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बाइक सवार दो लुटेरों ने एक व्यक्ति की गर्दन पर दातर रखकर बीस हजार रुपये लूट लिए। थाना टिब्बा पुलिस ने चंद्रलोक कालोनी निवासी अनिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में टिब्बा रोड की चंद्रलोक कालोनी इलाके में रहने वाले अनिल ने बताया कि 11 फरवरी को वह इलाके में कमरा तलाश कर रहा था। करीब दोपहर 2 बजे गली नंबर 5 स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के पास पहुंचा।
उसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक ने दातर निकाल कर उसकी गर्दन पर रख दिया। दूसरे ने उसकी जेब 20 हजार रुपये निकाल लिए।
इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। एएसआई गुरदेव सिंह के मुताबिक आरोपियों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।