फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike rider got hit by China dor in Jagraon

घातक: चाइना डोर की चपेट में आया बाइक सवार, खंभे से टकराकर जमीन पर गिरा, देखें वीडियो

Tue, 21 Jan 2025 08:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 08:43 AM IST
सार

आर्यन सिंह जूतों की दुकान पर नाैकरी करता था। चाइना डोर की चपेट में आने से उसका गला कट गया वहीं बाइक से गिरने के कारण उसका सिर भी जमीन में लगा। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bike rider got hit by China dor in Jagraon
चाइना डोर की चपेट में आने से गिरा युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जगरांव के स्थानीय झांसी रानी चौक के सामने मोहल्ला शहीद भगत सिंह में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार चाईना डोर की चपेट में आ गया। डोर से युवक का गला चीर गया वहीं संतुलन बिगड़ने से बाइक खंभे से जा टकराई। टक्कर से युवक नीचे गिर गया और उसका सिर जमीन में लगा। टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आस पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। नौजवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में लुधियाना के सीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन




नौजवान की पहचान आर्यन सिंह के तौर पर हुई है। उसे हरप्रीत सिंह ने अस्पताल में भर्ती करवाया। आर्यन डिस्पोजल रोड पर स्थित नई गउशाला के पास के मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता रुबी एक दिहाड़ीदार मजदूर है। रुबी ने बताया कि नौवी करने के बाद आर्यन कमल चौक के पास जूतों की दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन


शाम को वो मंडी से कमल चौक की तरफ आ रहा था। झांसी रानी चौक के सामने वाले मुहल्ले से गुजरते हुए उसके आगे चाईना डोर आ गई जिससे उसका गला कट गया और मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर पड़ा। डाक्टर बेटे का आपरेशन कर रहे हैं पंरतु उसके बेटे आर्यन की हालत काफी ज्यादा गंभीर है। रविवार को भी रेलवे ओवर ब्रिज पर जा रहे विकास विक्की नामक युवक के नाक पर चाईना डोर लग गई थी जिसके बाद उसे पांच टांके लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेक के पास चाईना डोर, पुलिस नें अब तक पकड़ी केवल सात चरखी

वसंत पंचमी के त्योहार के मद्देनजर पंतगों का सीजन चरम सीमा पर है और हरेक के हाथ मे चाईना डोर है। हरेक कटने वाला पंतग चाईना डोर वाला पंतग ही होता है पंरतु पुलिस की और से इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नही दिया जा रहा। पुलिस की और से इस सीजन में अब तक केवल सात चरखी चाईना डोर की ही बरामद की गई है जबकि रोजाना चोरी छिपे दर्जनों के हिसाब से चाईना डोर की चरखियां जगराओं में बिक रही है पंरतु पुलिस का खुफिया विभाग भी नींद में ही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed