फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bhathal, bhathal attack government in ludhiana, ludhiana bhathal

सूबा सरकार धर्म का सम्मान कायम रखने में नाकाम : भट्ठल

Tue, 28 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 28 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
bhathal, bhathal attack government in ludhiana, ludhiana bhathal
लुधियाना में व्यपारियों के साथ वैठक करते कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल व साथ में बैठी पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भठ्ठल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल के शासन में आए दिन धर्म का अपमान हो रहा है। इसका कारण धर्म और राजनीति को इकट्ठा करना है। भट्ठल मंगलवार को होजरी उद्यमियों द्वारा आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि पंजाब सरकार धर्म के सम्मान करने में असफल साबित हुई है और अब तो एसजीपीसी व अकाल तख्त भी इस बात की हामी भरने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के पीछे सरकारी एजेंसियों का हाथ है। जॉब स्कैम में अकाली पार्षद पर गिरफ्तारी पर भट्ठल ने कहा कि यह आरोपियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। कांग्रेस सत्ता में आने पर एक एक की जांच करवाएगी। 
विज्ञापन


पठानकोट एयरपोर्ट पर आतंकी हमले के अलर्ट पर उन्होंने कहा कि यह सब कुछ असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार का ड्रामा है। कांग्रेस इस पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस द्वारा अपना चुनावी मेनिफेस्टो तैयार किया जा रहा है और इसके लिए हर वर्ग के पास जाकर उनकी राय ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा प्रचार बसों को चलाने को ड्रामा बताते हुए कहा कि पंजाब को इस सरकार ने बर्बाद कर दिया है। आम आदमी पार्टी के बारे में भट्ठल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल फेल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। पंजाब में उनके अपने लोग उन्हें छोड़ चुके हैं। कांग्रेस द्वारा टिकटों के आवंटन पर भट्ठल ने कहा कि पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार ही मैदान में उतारेगी। 


इस अवसर पर पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो सितंबर-अक्तूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए हर वर्ग की राय को शामिल किया जा रहा है। मेनिफेस्टो कमेटी ने मंगलवार को पहले होजरी उद्यमियों से, फिर इंजीनियरिंग उद्यमियों से और फिर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक की। उद्यमियों की समस्याओं को जाना, ज्ञापन लिए और हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक भारत भूषण आशु, विधायक सुरिंदर डाबर, नरिंदर मिगलानी और सुदर्शन जैन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed