फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhakhra Dam Over Flow Due to rain in Himachal

हिमाचल की बारिश का असर, भाखड़ा डैम लबालब, पिछले साल से 112 फुट ज्यादा पानी

Fri, 12 Jul 2019 12:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 12 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Bhakhra Dam Over Flow Due to rain in Himachal
भाखड़ा डैम - फोटो : फाइल

हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश का असर भाखड़ा डैम के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील में देखने को मिल रहा है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार गोबिंद सागर झील में 112 फुट पानी अधिक है जिससे बीबीएमबी मैनेजमेंट के चेहरे खिले हुए है।

विज्ञापन


डैम के तेजी से बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बीबीएमबी मैनेजमेंट ने बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में फ्लड गेट को खोलकर भी जांचा ।
विज्ञापन


बीबीएमबी मैनेजमेंट की ओर से दर्शाए गए आंकड़ों के अनुसार 55408 क्यूसेक पानी की आमद के साथ ही भाखड़ा डैम का जलस्तर 1615.27 फुट तक जा पहुंचा है। बीते वर्ष आज के ही दिन डैम का जलस्तर 1503 फुट ही दर्ज किया गया था। भाखड़ा डैम से टरबाइनों के माध्यम से 35078 क्यूसेक पानी छोड़कर 301.46 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएमबी मैनेजमेंट की मानें तो भाखड़ा डैम में बिजली निर्माण में जुटी सभी टरबाइनें दिन रात उत्पादन में जुटी हुई है। भाखड़ा डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नंगल की दोनों नहरें व सतलुज लबालब भरे हुए हैं। नंगल डैम से नंगल हाईडल नहर में 12500 व श्री आनंदपुर साहिब हाईडल में 10150 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सतलुज में 12400 से भी अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed