फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Before the assembly elections, the countryside police, administration tightened the noose against drug smugglers

विधानसभा चुनावों से पहले देहात पुलिस,प्रशासन ने नशा तस्करों के रख़लाफ़ कसा शिकंजा

Tue, 25 Jan 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Before the assembly elections, the countryside police, administration tightened the noose against drug smugglers
जगरांव। विधानसभा चुनावों से पहले देहात पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते सिधवावेट से गांव भूंदड़ी की तरफ जाते रास्ते पर पड़ते गांव सलेमपुरा के पास बंद पड़ी इंटरलॉकिंग टाइलों की फैक्ट्री से 1050 पेटी अवैध शराब बरामद कर 3 व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तहसीलदार कम चुनाव अधिकारी मनमोहन कौशिक ,डीएसपी अनिल भनोट, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रेम सिंह,एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह चीमा की अगुवाई में बनाई गई टीम ने रविवार की देर रात कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी इंटरलॉकिंग टाइलों की फैक्ट्री भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि एसआई जनकराज और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह चीमा सिधवां बेट के किशनपुरा चौक मौजूद थे तो सूचना मिली कि आरोपी बलकार सिंह निवासी देतवाल, जितेंद्र पाल सिंह उर्फ गोबिंद निवासी भूमाल, भगवंत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी भूमाल तीनों मिलकर अवैध शराब तस्करी का धंधा करते हैं। तीनों ने मिलकर आरोपी बलकार सिंह की सिधवावेट से भूदड़ी की तरफ जाते रास्ते पर पड़ते गांव सलेमपुरा के पास बंद पड़ी इंटरलॉकिंग टाइलों की फैक्ट्री में भारी मात्रा में बाहरी राज्यों से अवैध शराब लाकर अवैध शराब का डंप बना रखा है। उन्होंने बताया कि मिली सूचना के आधार पर बंद पड़ी इंटरलॉकिंग टाइलों की फैक्टरी में दबिश की गई तो पुलिस को बंद पड़ी इंटरलॉक टाइलों की फैक्ट्री से 1050 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान तहसीलदार कम चुनाव अधिकारी मनमोहन कौशिक द्वारा पूरी घटना की मौके पर वीडियोग्राफी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed