फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Before killing, wife, daughter had to put hot tongs, Ludhiana

हत्या से पहले पत्नी, बेटी को लगाया था गर्म चिमटा

Sat, 13 Feb 2021 06:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Before killing, wife, daughter had to put hot tongs, Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शेरपुर कलां इलाके में हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि पत्नी स्वर्णजीत कौर और बेटी राजदीप कौर की हत्या करने से पहले आरोपी प्यारा सिंह ने पत्नी के पेट और बेटी के पैरों के अलवा गाल पर भी गर्म चिमटे लगाए थे। उधर, गोताखोरों की टीमें शनिवार को भी प्यारा सिंह की तलाश में लगी रहीं।
सिविल अस्पताल में शनिवार की सुबह डॉ. बिंदु नलवा, डॉ. मोनिका और डॉ. आदित्य पर आधारित एक बोर्ड ने मां-बेटी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि आरोपी प्यारा सिंह ने पत्नी स्वर्णजीत कौर की हत्या करने से पहले उसके पेट पर गर्म चिमटा लगाया था, जबकि बेटी के दोनों पैरों के अलावा गालों पर भी गर्म चिमटा लगाया गया था।
विज्ञापन

उसके बाद हथौड़े से वार कर दोनों की हत्या कर दी गई। हआरोपी प्यारा सिंह ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से आठ बार वार किया, जबकि बेटी के सिर पर आरोपी ने हथौड़े के तीन वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद खून से लथपथ दोनों को छोड़ कर प्यारा सिंह घर को ताला लगाकर खुद वहां से चला गया और दोराहा नहर के पास जाकर उसने अपने भतीजे गुरप्रीत को फोन कर घटना की जानकारी देकर खुद के नहर में कूदने की बात कही थी।

थाना मोती नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रिश्तेदारोें को सौैंप दिए गए। मां-बेटी का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। गोताखोरों की टीमें नहर में प्यारा सिंह की तलाश कर रही हैं। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed