फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BBC rejects the family's claim, next hearing on the documentary made on Moosewala on 23rd

Ludhiana News: बीबीसी ने खारिज किया परिवार का दावा, मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर अगली सुनवाई 23 को

Mon, 16 Jun 2025 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
BBC rejects the family's claim, next hearing on the documentary made on Moosewala on 23rd
मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म द किलिंग काॅल पर मूसेवाला के परिवार के दावे को बीबीसी ने अदालत में खारिज कर दिया। मानसा की अदालत में बीबीसी की ओर से एडवोकेट बलवंत सिंह भाटिया पेश हुए। उन्होंने मानसा की अदालत में एक अर्जी लगाकर मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री व परिवार की आपत्ति को गलत बताते हुए कहा कि इनका दावा किसी भी तरह योग्य नहीं है। इस पर अदालत ने 23 जून को अगली सुनवाई रखी है।
विज्ञापन

उधर, मूसेवाला के परिवार के वकील सतिंद्रपाल सिंह मित्तल ने कहा कि बीबीसी ने परिवार की आपत्ति को अयोग्य बताया है। मित्तल ने कहा कि वह माननीय अदालत में अगली तारीख पर इसका जवाब दाखिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अदालत में याचिका दायर कर इस फिल्म के रिलीज न करने की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि इसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई। बीबीसी ने 11 जून को सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के मौके पर डॉक्यूमेंट्री मिल्म रिलीज की थी, जिसमें गायक के रूप में उनकी सफलता और उनकी हत्या से जुड़े कई खुलासे किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article