फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   basket of onion delivered as Diwali Gifts

दिवाली गिफ्ट में दिया प्याज का टोकरा

Wed, 30 Oct 2013 10:43 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना
अमर उजाला,लुधियाना Updated Wed, 30 Oct 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
basket of onion delivered as Diwali Gifts
लुधियाना। यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के लुधियाना निवास पर जाकर दिवाली के उपलक्ष्य में अनोखे तोहफे भेंट किए। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व विंग के राष्ट्रीय उपप्रधान रविन्द्रपाल सिंह मिंकू, मीतपाल सिंह दुगरी एवं प्रभजोत सिंह धालीवाल ने किया।
विज्ञापन


 कार्यकर्ताओं ने रेहड़े, टांगों पर प्याज, पेट्रोल, अनाज, गैस सिलेंडर, डीजल के बढ़े दामों के विरोध में घोड़ा रेहड़ों पर झांकियां बना कर तिवारी के पक्खोवाल रोड स्थित निवास पर जाकर प्याज का टोकरा भर कर दीवाली की बधाई दी।
विज्ञापन


वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने प्याज के रुप में केंद्रीय मंत्री को दिए तोहफे को गेट के उस पार सड़क पर उठाकर फेंक दिया।
 
यूथ अकाली दल के मिंकू, दुगरी एवं धालीवाल ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और केंद्र सरकार की कुंभकर्णी नींद के चलते रोजाना की जरूरी चीजों प्याज, पेट्रोल, सब्जियां, अनाज, गैस सिलेंडर, डीजल के बढ़ रहे हैं। महंगाई के चलते आम लोगों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री तिवारी को तोहफे देने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि शायद देश पर शासन करने वाले पार्टी के नेताओं को झिंझोड़ने से सबक मिल सके कि वह महंगाई एवं घोटालों को छोड़ कर साफ-सुथरा प्रशासन देने की तरफ ध्यान दें। इस अवसर पर भावाधस के राष्ट्रीय संचालक मोहनवीर चौहान, संयुक्त मंत्री विजय मानव, प्रांतीय कन्वीनर रवि बाली, राज कुमार सहोता, नरेश दत्त, विक्की सहोता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed