फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Barnala soldier martyred in the line of duty in Budgam, Srinagar

Ludhiana News: श्रीनगर के बडगाम में ड्यूटी के दौरान बरनाला का जवान शहीद

Wed, 05 Nov 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Barnala soldier martyred in the line of duty in Budgam, Srinagar
नायक जगसीर सिंह की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला जिले के गांव ठुल्लीवाल के 35 वर्षीय सेना जवान नायक जगसीर सिंह श्रीनगर के बडगाम जिले में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह सिख रेजिमेंट मदर यूनिट 27 से थे।
शहीद के भाई कुलदीप सिंह और परमिंदर सिंह ने बताया कि परिवार को सोमवार देर शाम जगसीर सिंह की शहादत की खबर मिली। शहीद किसान परिवार से थे और दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनका विवाह 2015 में हुआ था और वे 10 साल के एक बच्चे के पिता थे।
विज्ञापन

जगसीर सिंह का पार्थिव शरीर 5 नवंबर की सुबह ठुल्लीवाल गांव पहुंचेगा और गांव के सरकारी स्कूल में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नायक जगसीर सिंह ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2012 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। मार्च 2026 में उनकी सेवानिवृत्ति होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने देश के लिए बलिदान दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed