{"_id":"583f01d24f1c1b0d1ede6d8c","slug":"bank-cash-problem-peoples-protest-punjab-news-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से परेशान लोगों में उबाल, प्रदर्शन कर किया रोड जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से परेशान लोगों में उबाल, प्रदर्शन कर किया रोड जाम
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में बैंक के बाहर लगी लंबी लाइनें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पांच सौ रुपये और हजार रुपये के नोटबंदी के बाद 22वें दिन भी लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
आरबीआई की तरफ से पैसे निकलवाने की लिमिट खत्म करने के बावजूद रोजाना बैंक के बाहर लोगों की लाइनें बढ़ती जा रही हैं। उधर, बैंक वालों से परेशान लोगों में उबाल है। लोग गुस्से में आकर अलग अलग जहरों पर बैंक वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवपुरी इलाके में तो लोगों ने बैंक वालों के खिलाफ गुस्से में आकर एक घंटे तक रोड जाम रखा। लोगो ंने बैंक वालों पर रसुखदारों को अटैची भरकर नोट देने के आरोप भी लगाए हैं। शहर के अलग अलग बैंकों में आज कैश को लेकर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
शिवपुरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लोगों ने बैंक वालों के व्यवहार से तंग आकर प्रदर्शन कर दिया। लोगों का आरोप था कि वह पिछले कई दिनों से पैसे के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कैश नहीं है कह कर वापस भेज दिया जाता है। देर शाम को बैंक मैनेजर रसूखदारों को बैंक के अंदर बैठा कर कैश दे देते हैं। लोगों को परेशान होते देख इलाका पार्षद का बेटा मनी गरेवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा कर रोड जाम खुलवाया।
भाई रणधीर सिंह नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति मोहम्मद आजात ने कहा कि उसके बैंक खाते में पचास हजार रुपये पड़े हैं। वह पिछले एक सप्ताह से बार बार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पैसे नहीं मिल रहे। पहले तो बैंक के बाहर लंबी लंबी लाइनें हैं। अगर बारी आ जाती है तो बैंक अधिकारी कैश खत्म है कह कर वापस भेज देते हैं। यस बैंक सुंदर नगर के बाहर खड़ी महिला सुष्मा खन्ना का कहना है कि वह इस बात से परेशान है कि उनकी मेहनत से कमाए हुए पैसे बैंक में निकलवाने के लिए उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।