फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bank accounts of suspended DIG Bhullar and his entire family frozen

Ludhiana News: निलंबित डीआईजी भुल्लर समेत पूरे परिवार के बैंक खाते फ्रीज

Mon, 17 Nov 2025 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bank accounts of suspended DIG Bhullar and his entire family frozen
-परिवार ने दायर की खाते डी-फ्रीज कराने की अर्जी, अब 20 नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें कम होेने का नाम नहीं ले रही हैं। रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में चल रही जांच के बीच सीबीआई ने भुल्लर व उनके पूरे परिवार के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इस पर राहत लेने के लिए भुल्लर के वकील एसपीएस भुल्लर ने सोमवार को जिला अदालत में अर्जी दायर कर सभी खातों को डी-फ्रीज करने की मांग की। अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर 20 नवंबर के लिए अगली सुनवाई तय की है।
अर्जी में कहा गया है कि सीबीआई आय से अधिक संपत्ति की जांच जारी रख सकती है लेकिन परिवार को नियमित आय का उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के घरेलू खर्च, खेतीबाड़ी के काम और अन्य वित्तीय जरूरतों के लिए परिवार को तत्काल धन की आवश्यकता है। फिलहाल स्थिति यह है कि भुल्लर का सैलरी अकाउंट, उनके बेटे का सैलरी अकाउंट और पिता का पेंशन खाता भी फ्रीज कर दिया गया है। इससे परिवार को मूलभूत खर्चों के लिए भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


परिवार की खेतीबाड़ी और किराये से होने वाली आय भी उपयोग में नहीं लाई जा सकती क्योंकि यह रकम भुल्लर की मां के खाते में आती थी और वह खाता भी सीबीआई ने फ्रीज कर दिया है। परिवार का कहना है कि सभी खातों को फ्रीज कर देने से वे आर्थिक रूप से पूरी तरह ठप हो गए हैं जबकि अभी तक जांच में कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने भी शुरू की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच
सूत्रों के अनुसार अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी भुल्लर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सीबीआई ने पिछले महीने हरचरण सिंह भुल्लर को उनके सहयोगी व कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा के साथ गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article