{"_id":"61e877a58b088d11f25b98c3","slug":"bains-and-kadwal-supporters-clash-for-putting-up-boards-ludhiana-news-pkl4397344173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : बोर्ड लगाने के लिए बैंस और कड़वल समर्थक भिड़े, एक-दूसरे की पगड़ियां तक उतारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : बोर्ड लगाने के लिए बैंस और कड़वल समर्थक भिड़े, एक-दूसरे की पगड़ियां तक उतारीं
विज्ञापन
झड़प के बाद जमा हुए बैंस के समर्थक।
- फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। महानगर की सबसे संवेदनशील सीटों में से एक गिनी जाने वाली हल्का आत्म नगर में चुनाव प्रचार शुरू होते ही माहौल भी तनावपूर्ण हो गया है। बुधवार की दोपहर को गिल रोड पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बोर्ड लगाने को लेकर लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और हल्का आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेसी उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल के समर्थकों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों के समर्थकों की पगड़ियां तक उतर गई। इसकी सूचना मिलते ही बैंस ब्रदर्स के साथ साथ कांग्रेसी उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को सूचना मिली तो ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रवचरण सिंह बराड़ के साथ साथ अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरा एरिया पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइने लग गई। पुलिस ने किसी तरह से दोनो पक्षों को शांत किया। कड़वल अपने साथियों को साथ लेकर चले गए, जबकि बैंस गरेवाल अस्पताल में अपने साथियों का इलाज करा समर्थकों के साथ क्वालिटी कंडे के पास पहुंचे जहां बोर्ड लगे थे। वहां पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद वह सिविल अस्पताल पहुंच गए।
कांग्रेसी उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल ने बताया कि क्वालिटी कंडे वाली दीवार पर बैंस का बोर्ड लगा था, जो इलेक्शन कमिश्न के आदेश पर उतार दिया गया था। उन्होंने परिवार की सहमति से वहां इलेक्शन कमिश्नर की इजाजत लेकर बोर्ड लगवा दिए पर वह सिमरजीत सिंह बैंस के भाई और उनके कुछ साथी खड़े थे। उन्होंने बोर्ड लगाने से रोका तो कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कड़वल ने आरोप लगाया कि बैंस के भाई ने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाली और उनके साथियों पर तान दी और हाथापाई शुरू कर दी। कड़वल ने आरोप लगाया कि बैंस समर्थकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और उनके साथियों की पगड़ियां तक उतार दी। जिसके बाद वह पहुंचे तो पुलिस अधिकारी वहां थे। कड़वल ने कहा कि वह इस मामले में पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत तो करेंगे ही साथ ही इलेक्शन कमिश्नर के पास शिकायत करेंगे। वह कार्रवाई जरूर करवाकर रहेंगे।
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और हल्का आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने आरोप लगाया कि कड़वल के साथियों ने बोर्ड फाड़कर अपने बोर्ड लगाए है। जब उनके साथियों ने विरोध जताया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और उनके साथियों की पगड़ियां उतार दिया। वह शांति से चुनाव चाहते हैं। दूसरे पक्ष के लोग अभी अपनी सरकार के नशे में चूर है। वह पुलिस कमिश्नर के साथ साथ चुनाव आयोग में भी इसकी शिकायत करेंगे और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करवाएंगे।
सिविल अस्पताल में बैंस समर्थक लेकर गए लाठिया और डंडे
मारपीट में घायल हुए बैंस समर्थक सिविल अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। गरेवाल अस्पताल से बाहर निकल कर बैंस सिविल अस्पताल पहुंच गए। सिमरजीत सिंह बैंस के काफी समर्थक इकट्ठा हो गए। जिनके हाथों में लाठिया और डंडे साथ लाए थे। इसके साथ साथ कुछ साथी लोहे के सरिये और अन्य हथियार लाए थे। वहां समर्थकों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से दोनों को शांत कराया और वहां से सभी को भेजा।
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि बोर्ड लगाने को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत पुलिस के पास आई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।